top of page
TOP NEWS


Bihar Breaking: हाजीपुर सदर अस्पताल गेट पर कचरे में मिला नवजात का शव
Bihar Breaking: बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर से इंसानियत को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां सदर अस्पताल गेट के पास रखे कचरे के ढेर में एक नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इस दर्दनाक घटना ने न सिर्फ मानवता को शर्मसार किया है, बल्कि पुलिस और स्वास्थ्य प्रशासन की संवेदनहीनता को भी उजागर कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हर दिन की तरह सुबह लोग सदर अस्पताल गेट के पास चाय की चुस्कियां ले रहे थे। इसी दौरान एक महिला वहां आई और कचरे के ढेर में कुछ फेंक कर च
Jan 62 min read


Bihar Purnia Crime News: बिहार में माफिया राज? पूर्णिया में थाना के सामने ही कट्टा लहराकर जान से मारने की दी धमकी
Bihar Purnia Crime News:बिहार के पूर्णिया में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें न तो पुलिस का खौफ है और न ही कानून का डर। मरंगा थाना से महज चंद कदमों की दूरी पर दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने युवा व्यवसायी कुमार लक्ष्य को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी। कट्टा लहराते हुए बदमाश उनकी दुकान में घुस आए और सरेआम धक्का-मुक्की करते हुए उन्हें जबरन घसीट कर ले जाने की कोशिश की। यह पूरी वारदात थाना क्षेत्र में होते हुए भी अपराधियों की दबंगई को साफ तौर पर उजागर करती ह
Jan 62 min read


Cyber Fraud Case: सासाराम में साइबर फ्रॉड से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या
बिहार के सासाराम से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। साइबर फ्रॉड लोन घोटाले का शिकार होने के बाद एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अरुण कुमार सिंह (उम्र लगभग 45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सासाराम के दरीगांव थाना क्षेत्र के खैरा गांव के निवासी थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरुण कुमार सिंह करपुरवा इलाके में एक छोटी साड़ी की दुकान चलाते थे। व्यवसाय के विस्तार और पूंजी की आवश्यकता को लेकर वह जेनिथ
Jan 52 min read


Delhi Riots Case: शरजील इमाम और उमर खालिद को Supreme Court से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज
नई दिल्ली। दिल्ली दंगे मामले में आरोपी शरजील इमाम और उमर खालिद को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि मामले की गंभीरता और जांच को प्रभावित करने की आशंका को देखते हुए इस स्तर पर जमानत नहीं दी जा सकती। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि आरोप गंभीर प्रकृति के हैं और यदि जमानत दी जाती है तो इससे जांच प्रक्रिया और गवाहों पर असर पड़ सकता है। इसी आधार पर अदालत ने दोनों आरोपियों की याचिका को नामंजूर कर
Jan 51 min read


Bangladesh Violence Against Hindus: डॉ. प्रेम कुमार ने कहा भारत सरकार की जिम्मेदारी है
गया। गयाजी के भाजपा के वरिष्ठ नेता और वर्तमान बिहार विधानसभा स्पीकर डॉ. प्रेम कुमार ने मगध कॉलोनी, गया में आयोजित स्वागत, अभिनंदन और श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रेम कुमार ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और इसे गंभीरता से देखा जाना चाहिए। भारत सरकार ने भी इस घटना पर अपनी चिंता व्यक्त की है। डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदू संगठन और नागरिक इस घटना के विरोध म
Jan 51 min read


Kishanganj Traffic Update: जाम से निपटने के लिए प्रशासन सख्त, बंगाल से आने वाले ई-रिक्शा की सघन जांच शुरू
Kishanganj Traffic Kishanganj Traffic Update: किशनगंज में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम को देखते हुए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। शुक्रवार सुबह से ही जिले के सभी चेकपोस्टों पर पश्चिम बंगाल से आने वाले ई-रिक्शा की सघन जांच अभियान शुरू किया गया। इस दौरान ई-रिक्शा चालकों के वैध दस्तावेज और ड्राइविंग लाइसेंस की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच के दौरान जिन ई-रिक्शा में आवश्यक कागजात या वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं पाए गए, उन्हें संबंधित थानों में भेज दिया गया। वहीं, जिन चालकों क
Jan 51 min read


किशनगंज : बिहार का दार्जिलिंग, 34 वर्षों की विकास यात्रा Kishanganj Growth Story | Bihar’s Darjeeling – Foundation Day Special
बिहार के सीमावर्ती जिलों में किशनगंज की पहचान हमेशा से अलग रही है। 14 जनवरी 1990 को पूर्णिया जिले से अलग होकर बने इस जिले ने 34 वर्षों में विकास, विविधता और संभावनाओं की अपनी अलग कहानी लिखी है। भौगोलिक, सांस्कृतिक और भाषाई दृष्टि से किशनगंज बिहार के अन्य जिलों से काफी अलग नजर आता है। भौगोलिक और सांस्कृतिक पहचान किशनगंज ऐसा जिला है जिस पर पश्चिम बंगाल, असम, बांग्लादेश और नेपाल का प्रभाव साफ दिखाई देता है। यही वजह है कि यहां का रहन-सहन, खान-पान और बोली-बानी बिहार के पारंपरिक स्
Jan 52 min read


Bihar Politics : भूमि एवं जनकल्याण संवाद को लेकर भागलपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा
Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री सह भूमि एवं राजस्व सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा भूमि सुधार एवं जन-जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में शामिल होने भागलपुर पहुंचे, जहां उनका नागरिक अभिनंदन किया गया। शहर के एक होटल में आयोजित अभिनंदन समारोह में एनडीए के कार्यकर्ता, स्थानीय नेता और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे और उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा इन दिनों जिलावार जमीन से जुड़े मामलों की समीक्षा कर रहे हैं। भूमि परिमार्ज
Jan 52 min read


Overloaded Truck रेलवे हाइटजेक में फंसा, पुलिस प्रशासन बना मुकदर्शक
Overloaded Truck बिहार के सहरसा जिले में ओवरलोड वाहनों का परिचालन लगातार जारी है, लेकिन इस पर न तो जिला परिवहन पदाधिकारी की नजर पड़ती है और न ही सड़क पर सघन वाहन जांच करने वाली पुलिस प्रशासन कोई सख्त कार्रवाई करती दिखाई देती है। ताजा मामला सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल के रानीहाट रेलवे गुमटी के समीप का है, जहां गेहूं से लदा एक ओवरलोड ट्रक रेलवे विभाग द्वारा लगाए गए हाइटजेक बेरीकेट्स में फंस गया। रेलवे विभाग की ओर से रेलवे फाटक होकर ओवरलोड और अधिक ऊंचाई वाले वाहनों के परिचालन पर र
Jan 51 min read


Cold Wave Alert in Bihar: कोहरा और कड़ाके की ठंड का डबल अटैक, अगले 4–5 दिन और चुनौतीपूर्ण
फुलवारी शरीफ | पटना | Cold Wave Alert in Bihar बिहार में कोहरा और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। राजधानी पटना से लेकर उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों तक बर्फीली पछुआ हवाओं और घने कोहरे का असर साफ देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि फिलहाल इस ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है और अगले चार से पांच दिन और चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। रविवार को पटना समेत कई जिलों में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। कुछ इला
Jan 42 min read


बंद पड़ी चीनी मिलें जल्द होंगी चालू, गन्ना किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ
बांका: बिहार सरकार के गन्ना मंत्री सह लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के वरिष्ठ नेता संजय पासवान शनिवार को बांका जिले के अमरपुर पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मीडिया से बातचीत करते हुए गन्ना मंत्री संजय पासवान ने कहा कि एनडीए सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार में जो भी चीनी मिलें बंद पड़ी हैं, उन्हें जल्द से जल्द चालू किया जाएगा, ताकि राज्य के गन्ना उत्पादक किसानों को सीधा लाभ मिल सके। संजय पासवान ने बताय
Jan 41 min read


₹25,000 बयान पर भड़के राजद विधायक
जहानाबाद, बिहार बिहार के जहानाबाद जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत नौरू ग्राम पंचायत के मुस्तीचक गांव में कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजद विधायक राहुल कुमार एवं समाजसेवी नेता चंदन कुमार यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता करना था। इस अवसर पर राजद विधायक राहुल कुमार ने कहा कि कड़ाके की ठंड में गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण करना मानवता का प्रतीक है। उन्होंने समाजसेवी नेता चंदन कुमार यादव एवं पार्
Jan 41 min read
bottom of page
_edited.jpg)