top of page

₹25,000 बयान पर भड़के राजद विधायक

  • Writer: PRIYANKA ROY
    PRIYANKA ROY
  • Jan 4
  • 1 min read

जहानाबाद, बिहार

बिहार के जहानाबाद जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत नौरू ग्राम पंचायत के मुस्तीचक गांव में कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजद विधायक राहुल कुमार एवं समाजसेवी नेता चंदन कुमार यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता करना था।

इस अवसर पर राजद विधायक राहुल कुमार ने कहा कि कड़ाके की ठंड में गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण करना मानवता का प्रतीक है। उन्होंने समाजसेवी नेता चंदन कुमार यादव एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज के कमजोर वर्गों को राहत पहुंचाने का काम करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में विधायक राहुल कुमार ने उत्तराखंड की भाजपा महिला मंत्री रेखा साहू के पति द्वारा दिए गए कथित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बिहार की महिलाओं और बेटियों को ₹25,000 की कीमत से जोड़कर बयान दिया गया है, वह बेहद निंदनीय है और महिलाओं के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है।

राजद विधायक ने आरोप लगाया कि भाजपा महिलाओं के सम्मान को समझने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने मांग की कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को संबंधित व्यक्ति को मंत्री पद से बर्खास्त करना चाहिए और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि महिलाओं के अपमान का मतलब उन्हें समझ में आ सके।

उन्होंने कहा कि इस बयान से बिहार की महिलाएं और बेटियां आहत हुई हैं और ऐसे बयान लोकतांत्रिक समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकते। राजद विधायक ने महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को लेकर अपनी पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई।



Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page