बंद पड़ी चीनी मिलें जल्द होंगी चालू, गन्ना किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ
- PRIYANKA ROY

- Jan 4
- 1 min read
बांका:
बिहार सरकार के गन्ना मंत्री सह लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के वरिष्ठ नेता संजय पासवान शनिवार को बांका जिले के अमरपुर पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
मीडिया से बातचीत करते हुए गन्ना मंत्री संजय पासवान ने कहा कि एनडीए सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार में जो भी चीनी मिलें बंद पड़ी हैं, उन्हें जल्द से जल्द चालू किया जाएगा, ताकि राज्य के गन्ना उत्पादक किसानों को सीधा लाभ मिल सके।
संजय पासवान ने बताया कि राज्य सरकार इस दिशा में गंभीर है और सचिव स्तर के अधिकारियों की निगरानी में एक विशेष कमेटी गठित की गई है, जो बंद पड़ी चीनी मिलों को पुनः चालू कराने की प्रक्रिया पर लगातार काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि चीनी मिलों के चालू होने से न सिर्फ किसानों को उनके गन्ने का उचित मूल्य मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। सरकार का उद्देश्य है कि गन्ना उत्पादन को बढ़ावा देकर किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत की जाए।
_edited.jpg)





Comments