top of page

Kishanganj Traffic Update: जाम से निपटने के लिए प्रशासन सख्त, बंगाल से आने वाले ई-रिक्शा की सघन जांच शुरू

  • Writer: PRIYANKA ROY
    PRIYANKA ROY
  • Jan 5
  • 1 min read
Kishanganj Traffic
Kishanganj Traffic

Kishanganj Traffic Update: किशनगंज में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम को देखते हुए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। शुक्रवार सुबह से ही जिले के सभी चेकपोस्टों पर पश्चिम बंगाल से आने वाले ई-रिक्शा की सघन जांच अभियान शुरू किया गया। इस दौरान ई-रिक्शा चालकों के वैध दस्तावेज और ड्राइविंग लाइसेंस की बारीकी से जांच की जा रही है।

जांच के दौरान जिन ई-रिक्शा में आवश्यक कागजात या वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं पाए गए, उन्हें संबंधित थानों में भेज दिया गया। वहीं, जिन चालकों के पास सभी जरूरी दस्तावेज मौजूद थे, उन्हें तुरंत छोड़ दिया गया।

इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार ने बताया कि शहर में ई-रिक्शा का अनियंत्रित परिचालन ट्रैफिक जाम की बड़ी वजह बन चुका है। इसके कारण स्कूल बसों, एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि जिला पदाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह सघन अभियान चलाया जा रहा है। एसडीओ ने साफ कहा कि नगर क्षेत्र में बिना वैध दस्तावेज और ड्राइविंग लाइसेंस के ई-रिक्शा चलाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

थानों में लाए गए कई ई-रिक्शा चालकों ने अपनी गलती स्वीकार की है। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में किशनगंज शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या पर काफी हद तक काबू पाया जा सकेगा।

1 Comment

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
Guest
Jan 05
Rated 5 out of 5 stars.

Nice Work

Like
bottom of page