Overloaded Truck रेलवे हाइटजेक में फंसा, पुलिस प्रशासन बना मुकदर्शक
- PRIYANKA ROY

- Jan 5
- 1 min read
Overloaded Truck
बिहार के सहरसा जिले में ओवरलोड वाहनों का परिचालन लगातार जारी है, लेकिन इस पर न तो जिला परिवहन पदाधिकारी की नजर पड़ती है और न ही सड़क पर सघन वाहन जांच करने वाली पुलिस प्रशासन कोई सख्त कार्रवाई करती दिखाई देती है। ताजा मामला सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल के रानीहाट रेलवे गुमटी के समीप का है, जहां गेहूं से लदा एक ओवरलोड ट्रक रेलवे विभाग द्वारा लगाए गए हाइटजेक बेरीकेट्स में फंस गया।
रेलवे विभाग की ओर से रेलवे फाटक होकर ओवरलोड और अधिक ऊंचाई वाले वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह हाइटजेक बेरीकेट्स लगाया गया था। लेकिन ट्रक पर निर्धारित क्षमता से अधिक गेहूं की बोरियां लदी होने के कारण वह बेरीकेट्स के अंदर जाकर फंस गया, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
घटना के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। ओवरलोड ट्रक को निकालने में चालक और खलासी को काफी मशक्कत करनी पड़ी और इस दौरान कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा।
जब ट्रक चालक से ओवरलोड वाहनों के परिचालन पर रोक को लेकर सवाल किया गया तो वह कैमरे के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा और छोड़ देने की गुहार करता नजर आया।
यह घटना एक बार फिर सहरसा जिले में ओवरलोड वाहनों पर प्रशासनिक अनदेखी और ढीली कार्रवाई को उजागर करती है, जिससे आम लोगों की सुरक्षा पर लगातार खतरा बना हुआ है।
_edited.jpg)





Comments