Bangladesh Violence Against Hindus: डॉ. प्रेम कुमार ने कहा भारत सरकार की जिम्मेदारी है

गया। गयाजी के भाजपा के वरिष्ठ नेता और वर्तमान बिहार विधानसभा स्पीकर डॉ. प्रेम कुमार ने मगध कॉलोनी, गया में आयोजित स्वागत, अभिनंदन और श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लिया।
इस कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रेम कुमार ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और इसे गंभीरता से देखा जाना चाहिए। भारत सरकार ने भी इस घटना पर अपनी चिंता व्यक्त की है।
डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदू संगठन और नागरिक इस घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वहां की सरकार की जिम्मेदारी है कि भारतीय नागरिकों और वहां के हिंदुओं को सुरक्षा प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि वहां हत्याएं, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और मंदिरों की तोड़फोड़ जैसी घटनाएं हो रही हैं। यह सब एक संगठित साजिश के तहत हिंदू समुदाय पर हमला माना जा रहा है। डॉ. प्रेम कुमार ने जोर देकर कहा कि भारत में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए और उन्हें भय में नहीं रहना चाहिए।
Bangladesh Violence Against Hindus
_edited.jpg)

Comments