किशनगंज में सनसनी: प्रेमी के घर के पीछे मिट्टी में दफन मिली लापता युवती की लाश, पैर ने खोला राज!


किशनगंज: बिहार के किशनगंज जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार से लापता युवती का शव रविवार को उसके कथित प्रेमी के घर के पीछे मिट्टी में दफन मिला। शव का एक पैर मिट्टी से बाहर दिखाई देने के बाद मामले का खुलासा हुआ। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
मामला पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी के मुताबिक, युवती शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे अचानक अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर शनिवार को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
एक साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग, शादी की बातचीत भी हुई थी

परिजनों के मुताबिक, युवती का पड़ोस में रहने वाले बासीद आलम के साथ पिछले करीब एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवती गर्भवती भी थी और उसने इस बात की जानकारी अपनी फुआ को दी थी।
बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच ग्रामीणों की मौजूदगी में बातचीत भी हुई थी। 16 नवंबर को शादी की तारीख तय करने के लिए लड़की पक्ष को युवक के घर जाना था, लेकिन इस मुलाकात से पहले ही युवती रहस्यमय तरीके से लापता हो गई।
घर के पीछे ताजी मिट्टी देखकर हुआ शक

रविवार को युवती की फुआ जब युवक के घर के आसपास उसकी तलाश कर रही थीं, तभी उनकी नजर घर के पीछे पड़ी ताजी मिट्टी और बांस की कंचियों पर पड़ी। शक होने पर जब उन्होंने करीब जाकर देखा तो मिट्टी से इंसान का एक पैर बाहर दिखाई दिया।
इसके बाद ग्रामीणों की मदद से मिट्टी हटाई गई तो अंदर युवती का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
मौके पर पहुंची पुलिस, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ-2 मनोज कुमार समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, वहीं एफएसएल टीम ने वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र किए।
पुलिस के मुताबिक, आरोपित युवक बासीद आलम और उसके परिजन घर में ताला लगाकर फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
फिलहाल पुलिस प्रेम-प्रसंग, गर्भावस्था से जुड़े परिजनों के आरोप और हत्या की आशंका समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही युवती की मौत की असली वजह स्पष्ट हो
_edited.jpg)


Comments