कटिहार: कटिहार जिले के मनिहारी क्षेत्र में आज चारों तरफ मातम पसरा है। जिस जांबाज बेटे को पुलिस की वर्दी में फर्ज निभाते देख माता-पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता था, आज वही बेटा तिरंगे में लिपटकर अप
कटिहार: कटिहार जिले के मनिहारी क्षेत्र में आज चारों तरफ मातम पसरा है। जिस जांबाज बेटे को पुलिस की वर्दी में फर्ज निभाते देख माता-पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता था, आज वही बेटा तिरंगे में लिपटकर अपने पैतृक घर लौट रहा है। बेगूसराय में बीती देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में शहीद हुए थानाध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र के असामयिक निधन की खबर से पूरा इलाका गहरे शोक में डूब गया है।
हादसे की खबर से मनिहारी में उमड़ा जनसैलाब
देर रात मधेपुरा लौटते समय हुए भीषण हादसे में थानाध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र समेत चार पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की हृदयविदारक खबर जैसे ही मनिहारी स्थित उनके पैतृक गांव पहुंची, उनके घर पर ग्रामीणों और शुभचिंतकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बूढ़े माता-पिता पथराई आंखों से अपने वीर बेटे के अंतिम दर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे अमरेंद्र
एक अत्यंत कर्तव्यनिष्ठ, संवेदनशील और मिलनसार अधिकारी के रूप में अपनी अमिट पहचान बनाने वाले ज्ञानानंद अमरेंद्र की असमय मौत ने पूरे कटिहार जिले को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर प्रशासनिक महकमे तक हर आंख नम है और हर जुबान पर सिर्फ एक ही बात है—मनिहारी ने आज अपना एक बहादुर और सच्चा बेटा हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, शहीद थानाध्यक्ष का पार्थिव शरीर राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव लाया जा रहा है, जहां पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

_edited.jpg)
Comments