सौहार्द व भाईचारे के साधक अनस भाई को सलाम


• विजय कुमार अजय
(लेखक हिंदुस्तान अखवार किशनगंज में वरीय संवाददाता हैं)
यह कहानी सौहार्द के साधक उस शख्सियत की है, जो वाउम्र सामाजिक एकता-भाईचारे के लिए जीते रहे, गरीबों की जिंदगी में खुशहाली लाने के लिए लड़ते रहे, धर्म के बीच की खाई को पाटने में लगे रहे, समाज में पनपने वाली कुरीति को मिटाने के लिए प्रयासरत रहे।
बिहार के किशनगंज जिले के रुईधासा खानकाह बस्ती के रहने वाले भाई अनस रहमानी के द्वारा सौहार्द व भाईचारे के लिए ताउम्र की गयी साधना उनकी शख्सियत को युगों युगों तक लोगों के दिलों में जिन्दा रखेगी। समाज ने उनको याद में रुईधासा खानकाह मार्ग का नाम बदल कर अनस रहमानी मार्ग (रुईधासा खानकाह) कर दिया, जिस होकर भाई अनस रहमानी साहब चलकर सौहार्द व भाईचारे का बीज बोये थे। इस नाम का नामांकरण सरकारी दस्तावेज में भी हो चुका है। उद्देश्य सिर्फ इतना है कि अनस भाई के किये सत्कमों की गूंज देश के जन जन तक पहुंचे और लोग इससे प्रेरणा लेकर समाज में मिलजुल कर रहने के लिए प्रेरित हो।
जनाजा की भीड़ बताती है कि उस इंसान का किरदार कैसा था

लोग दुनिया में आते हैं और एक दिन चले जाते हैं, सिर्फ अपनी यादें छोड़ जाते हैं.. दुनिया से जाने के बाद उनकी अंतिम यात्रा के दौरान लगने वाली भीड़ से पता चलता है कि आदमी अच्छा था या बुरा। जीने के लिए तो इस दुनिया में सभी आते हैं लेकिन जो मरने के बाद भी लोगों के दिल में मुकाम बना सके वहीं तो सच मायने में सच्चा इंसान है। स्वर्गीय अनस रहमानी उन में से एक थे. जीवन भर उन्होंने लोगों के सुख-दुख को बांटने का काम किया. एक ईमानदार पत्रकार वसच्चे नागरिक होने का फर्ज उन्होंने ताउम्र निभाया। उन्होंने हमेशा गरीब लोगों के हितों को ध्यान में रखकर कलम चलाने का काम किया. ना सिर्फ मुसलमान समाज के लोग बल्कि हिंदू समाज के साथ-साथ सभी वर्ग के लोग उन्हें सादगी और सच्चाई को सलाम करते थे और सम्मान देते थे. आज वे इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी सच्चाई व सत्कर्म सदा लोगों को सच्चाई व नेकी की राह पर चलने के लिए प्रेरित करती रहेगी। भाई अनस को याद करते हुए लेखक विनय कुमार अजय भी भावुक हो जाते हैं।
दिवंगत पत्रकार अनस रहमानी को दी गयी श्रद्धांजलि
इस गरिमामयी कार्यक्रम में स्थानीय वार्ड प्रतिनिधियों और क्षेत्रीय नेताओं ने अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई। इनमें प्रमुख रूप से वार्ड पार्षद सुशांत गोप, दीपक कुमार, प्रदीप ठाकुर, अशोक पासवान, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि परवेज आलम उर्फ गुड्डू, निशु खान, साहिल अनवर, फिरोज आलम, बदरे आलम, बब्बन खान, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज गट्टानी, प्रेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश झा, कोषाध्यक्ष शंभु रवि दास, हिंदुस्तान अखबार के जिला प्रभारी राकेश कुमार, प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुखसागर नाथ सिंहा, सचिव राजेश दुबे, जी न्यूज वरिय संवादाता अमित सिंह मोना, एबीपी न्यूज संवादाता अब्दुल करीम, वरीय पत्रकार मो. अजीमुद्दीन, शम्स अहमद, कौशल विश्वास, सुभजीत शेखर, शैलेश ओझा, मो. मनवारूल, आकाश झा, सेवानिवृत दारोगा, महेश कुमार, समाजसेवी जाहिदुर रहमान, शाह फैसल, मो. इरफान, अरशद रहमानी, मो. रेहान, जावेद हुसैन, गुलाम सर्वर मेहंदी, मो. नोईन, जमाल अहमद, आताउर रहमान (टिंकू), मो. हासिम, मो. साबिर, संजय उपाध्याय, गगनदीप सिंह, अमित कुमार, अबू तराब शेख, आशिफ खान, दिनकर कुमार, तनवीर अली, मो. तस्लीम नुमान अहमद, संजीव साठा (लड्डू) और स्थानीय लोगों के अलावा और क्षेत्र के सभी प्रमुख पत्रकार एवं नागरिक भी इस आयोजन का हिस्सा बने।
कार्यक्रम की शुरूआत में दिवंगत अनस रहमानी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम ने उनके द्वारा समाज में किए गए योगदान को याद किया और उनके प्रति गहरी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के मंच संचालन की जिम्मेदारी बुलंद अख्तर हाशमी ने निभाई, जिन्होंने इसे कुशलता और गरिमा के साथ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के समापन पर अनस रहमानी के पुत्र और प्रेस एसोसिएशन के सचिव अजहर रहमानी ने सभी अतिथियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष और कार्यपालक पदाधिकारी ने क्षेत्र के विकास और जनता के सहयोग की अपील की। नप अध्यक्ष ने कहा कि नामकरण के साथ ही सड़क और नाले के जीर्णोद्धार का कार्य शीघ्र पूरा किया जायेगा, जिससे स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि यह आयोजन न केवल पत्रकारिता जगत के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा है, जो यह दशातर्ता है कि समाज को समर्पित व्यक्तित्वों की स्मृतियां सदैव जीवित रहती हैं।
_edited.jpg)
Comments