हाउसफुल 5' में नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह
- MOBASSHIR AHMAD
- May 23
- 2 min read

निमार्ता नीरज पांडे द्वारा निर्देशित हिंदी और बंगाली में एक साथ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली पहली क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'खाकीः द बंगाल चैप्टर' (2025) में नजर आने वाली एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह हर किसी को भौंचक्का कर देने वाली अपनी खूबसूरती, ग्लैमर और दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं।
वेब सीरीज 'खाकीः द बंगाल चैप्टर' (2025) में उन्होंने एक पॉलिटिशियन पूजा चोपड़ा का अहम किरदार निभाया है जिसे काफी सराहा जा रहा है। उनके इस किरदार ने हर वर्ग के ऑडियंस पर गहरा असर छोड़ा है। इस सीरीज का पहला पार्ट 'खाकीः द बिहार चैप्टर' साल 2022 में रिलीज किया गया था।
30 अगस्त 1976 को राजस्थान के जोधपुर में पैदा हुई चित्रांगदा के पिता निरंजन सिंह चहल भारतीय सेना में कर्नल थे। चित्रांगदा का भाई दिग्विजय सिंह चहल, एक गोल्फर हैं। सेना की पृष्ठभूमि वाला परिवार होने के कारण चित्रांगदा का बचपन राजस्थान कोटा, उत्तर प्रदेश के बरेली और मेरठ में बीता। चित्रांगदा ने अपनी स्कूली शिक्षा मेरठ के सोफिया गर्ल्स स्कूल से पूरी की।
इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी इर्विन कॉलेज से होम साइंस में स्नातक की डिग्री हासिल की। चित्रांगदा एक प्रशिक्षित कथक डांसर भी है।
2001 में चित्रांगदा की शादी मशहूर भारतीय गोल्फर ज्योति रंधावा के साथ हुई थी। उनसे चित्रांगदा को एक बेटा है जिसका नाम जोरावर है। चित्रांगदा की यह शादी लंबे समय तक नहीं टिक सकी और 2014 में दोनों का तलाक हो गया। चित्रांगदा ने दिल्ली में रहते हुए कई विज्ञापनों और ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग की। अल्ताफ राजा के सुपरहिट गाने 'तुम तो ठहरे परदेसी' में चित्रांगदा सिंह पहली बार नजर आई थीं। मशहूर गीतकार गुलजार के म्यूजिक वीडियो 'सनसेट पॉइंट' से उनकी पहचान बनी।
Comments