किशनगंज में पुलिस-पब्लिक संवाद गोष्ठी, साइबर ठगी से बचाव को लेकर किया जागरूक

किशनगंज की आवाज़
शनिवार को आदर्श थाना सभागार में जिले के पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार की अध्यक्षता में पुलिस-पब्लिक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना तथा नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था। गोष्ठी के दौरान उपस्थित नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। पुलिस अधिकारियों ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र कार्रवाई और समाधान का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि जनता और पुलिस के बीच विश्वास और सहयोग से ही कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में बढ़ते साइबर अपराध के मामलों को देखते हुए डिजिटल सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इस दौरान किशनगंज पुलिस कप्तान संतोष कुमार ने लोगों को अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक और फर्जी बैंकिंग संदेशों से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी स्थिति में अपना ओटीपी या निजी बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साथ ही यह भी बताया गया कि साइबर धोखाधड़ी की आशंका या घटना होने पर तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस हेल्पलाइन से संपर्क करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
कार्यक्रम में मौजूद नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के संवाद कार्यक्रमों से पुलिस और जनता के बीच भरोसा और सहयोग और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजन नियमित रूप से करने की मांग की।
पुलिस कप्तान ने आश्वासन दिया कि जनसुनवाई और संवाद कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे, जिससे आम लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा सके।
_edited.jpg)
Comments