घर पर बनाए होली के रंग
- MOBASSHIR AHMAD
- Mar 20
- 2 min read

• स्वेता निझावन
होली मुख्यतः रंगों का त्योहार है। इस अबसर पर तरह-तरह के रंगों का भरपूर प्रयोग होता है जिनमें हानिकारक रसायन भी होते हैं जो देखने में आकर्षक तो लागते हैं पर स्थास्थ्य के लिए घातक सिद्ध हो सकते हैं। यदि रंगों को घर पर ही प्राकृतिक तरीकों और घरेलू चीजों से बनाया जाए तो यह स्वास्थ्य को बिना नुकसान पहुंचाए फायदेमंद ही साबित होगा। तो आइए बनाएं घर पर होली के रंग।
लाल:-

लाल चटकदार गीला रंग बनाने के लिए दो चम्मच लाल चंदन पाउडर लेकर उसे एक लिटर पानी में उबाल कर छान लें। यह आकर्षक रंग आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद रहेगा। लाल अंगार का छिलका पानी में उबालकर भी सुंदर लाल रंग बना सकते हैं।
पीलाः
हल्दी पाउडर लेकर उसे बेसन, मैदे का आटे में मिलाइए। इसके अतिरिक्त अमलतास वा गेंदे के फूलों की पंखुड़ियों को धूप में सुखाकर महीन पीस लीजिए। अब इन्हें आटे या बेसन में मिला लीजिए। बस, तैयार है बसंती, सरसों सा पीला रंग। यदि रंग गीला चाहिए तो एक चम्मच हल्दी को दो लिटर पानी में घोलकर उबाल लें ताकि रंग पक्का हो जाए।
हराः-

मेंहदी या गुलमोहर की पत्तियों को सुखाकर महीन पीस लीजिए, हरा रंग तैयार हो जाएगा। अगर रंग गीला चाहिए तो दो चम्मच मेंहदी एक लिटर पानी में घोल लें। इसके अलावा पालक, धनिया या पुदीने की पत्तियों को पीसकर पानी में घोल लें। रंग तैयार है।
केसरियाः-
केसरिया रंग बनाने के लिए टेसू (पलाश) के फूलों को रात भर पानी में भिगोकर रखें और सुबह इसे उबाल लीजिए। खुशबूदार रंग तैयार हो जाएगा।
भूराः-
चूरा रंग कत्थे को पानी में घोलकर बनाएं या चाय कॉफी को पानी में उबालकर भी यह रंग बना सकते हैं।
कालाः-
काले अंगूरों का रस पानी में मिलाकर जी भर कर इस काले रंग से होली खेल सकते हैं। आंवले के सूखे फलों को रातभर लोहे के बर्तन में भिगोकर रखें। सुबह छान लें। इससे भी काला रंग तैयार हो जाएगा।
Comments