top of page

Saharsa News : डीएम दीपेश कुमार का साफ संदेश, अतिक्रमण नहीं हटे तो होगी कार्रवाई

  • Writer: PRIYANKA ROY
    PRIYANKA ROY
  • Jan 6
  • 1 min read



Saharsa News: बिहार के सहरसा में देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जिलाधिकारी दीपेश कुमार अचानक रेल ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण स्थल पर निरीक्षण के लिए पहुंच गए। डीएम को सामने देखकर निर्माण एजेंसी में अफरा-तफरी मच गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दो टूक शब्दों में कहा कि आरओबी निर्माण में अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा और तय समयसीमा में हर हाल में कार्य पूरा करना होगा।


निरीक्षण के क्रम में डीएम ने निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं और तकनीकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को तुरंत समन्वय स्थापित कर समाधान निकालने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि आरओबी बिहार के सहरसा के लिए बेहद अहम परियोजना है, और इसमें देरी करने वालों पर कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई तय है।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी की नजर जैसे ही आरओबी के आसपास स्थित सब्जी मंडी क्षेत्र में फैले अतिक्रमण पर पड़ी, उनका रुख और भी सख्त हो गया। डीएम ने नगर निगम और संबंधित विभागों को अतिक्रमण के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए कहा कि यातायात और निर्माण कार्य में रोड़ा बने अतिक्रमण को बिना देर किए हटाया जाए।


उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अतिक्रमण के कारण न तो विकास रुकेगा और न ही प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठेगा। डीएम के निर्देश के बाद अब सब्जी मंडी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के संकेत मिल रहे हैं।


इस मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि और प्रशासनिक कर्मी मौजूद रहे। डीएम के इस औचक निरीक्षण और सख्त तेवर से न सिर्फ निर्माण एजेंसी बल्कि अतिक्रमणकारियों में भी खलबली मच गई है।



Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page